🚑 आपातकाल 24×7 95899-08847 एम्बुलेंस एवं इमरजेंसी हमेशा खुली है
मुख्य पृष्ठविभाग › मस्तिष्क एवं रीढ़

🧠 मस्तिष्क एवं रीढ़ विभाग

सिर की चोट से लेकर रीढ़ और मस्तिष्क की सर्जरी तक: जाँच, ICU और ऑपरेशन की सुविधा एक ही जगह। आधुनिक न्यूरोसर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप के साथ। गंभीर मामलों में 24×7 इमरजेंसी।

डॉ. मयंक त्रिपाठी
डॉ. मयंक त्रिपाठी
न्यूरोसर्जन
MBBS, MS, MCh (न्यूरोसर्जरी)
OPD: सोम–शनि, सुबह 10:30 – शाम 6
प्रोफ़ाइल देखें →

किन समस्याओं का इलाज होता है

ब्रेन ट्यूमर

मस्तिष्क की गाँठ की जाँच (MRI/CT) और ज़रूरत पर ऑपरेशन।

लक्षण: बार-बार सिरदर्द, उल्टी, धुंधला दिखना

ब्रेन हैमरेज / स्ट्रोक

मस्तिष्क में रक्तस्राव या नस बंद होने की आपातकालीन देखभाल।

लक्षण: अचानक कमज़ोरी, बोलने में दिक्कत, बेहोशी

सिर की चोट

दुर्घटना के बाद सिर की चोट की 24×7 जाँच एवं इलाज।

चोट के बाद बेहोशी, उल्टी: तुरंत आएँ

रीढ़ की सर्जरी

स्लिप डिस्क, रीढ़ की चोट और नस दबने का ऑपरेशन।

लक्षण: कमर-गर्दन का लगातार दर्द, हाथ-पैर सुन्न

इलाज कैसे होता है

कॉल / इमरजेंसी

गंभीर स्थिति में सीधे इमरजेंसी आएँ: 95899-08847।

जाँच

CT/MRI और न्यूरो परामर्श उसी परिसर में।

इलाज योजना

दवा, निगरानी या सर्जरी: परिवार को साफ़-साफ़ समझाया जाता है।

रिकवरी

ICU देखभाल के बाद फॉलो-अप और पुनर्वास।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिर की चोट के बाद कब तुरंत अस्पताल आना चाहिए?
यदि बेहोशी आई हो, बार-बार उल्टी हो, नाक-कान से खून आए या दौरा पड़े तो देर न करें, तुरंत इमरजेंसी आएँ।
क्या हर ब्रेन ट्यूमर में ऑपरेशन ज़रूरी है?
नहीं। कुछ की केवल निगरानी होती है। जाँच के बाद डॉक्टर बताते हैं कि ऑपरेशन, दवा या निगरानी में से क्या उचित है।
खर्च कितना आता है? कैशलेस चलेगा?
FCI, CSEB एम्पैनल्ड; अन्य बीमा/TPA के लिए भर्ती से पहले कॉल करें: 95899-08847।

इसी विभाग के मरीज़ों की कहानियाँ

गंभीर कमर दर्द से राहत तक, रीढ़ की सफल सर्जरी के बाद मरीज़ का अनुभव।गंभीर कमर दर्द से राहत तक, रीढ़ की सफल सर्जरी के बाद मरीज़ का अनुभव।
रायपुर में उन्नत स्पाइन (रीढ़) सर्जरी · डॉ. मयंक त्रिपाठी, होराइज़न हॉस्पिटल।रायपुर में उन्नत स्पाइन (रीढ़) सर्जरी · डॉ. मयंक त्रिपाठी, होराइज़न हॉस्पिटल।
रायपुर में विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन सर्जरी · डॉ. मयंक त्रिपाठी।रायपुर में विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन सर्जरी · डॉ. मयंक त्रिपाठी।

अपनी समस्या के बारे में पूछें

पहला कदम सिर्फ एक कॉल है। OPD समय पर आएँ या WhatsApp पर पूछें।